प्रियंका वाड्रा ने रविदास मंदिर में कहा कि बहुत दिनों से आने की इच्छा थी, जो पूरी हुई। इस दौरान उन्हें मंदिर के प्रबंधक सतीश कुमार ने संस्था की दो पत्रिका भेंट की। सतीश की पत्नी बसंती देवी ने उन्हें अपने हाथ से वाराणसी की प्रसिद्ध मलाई की गिल्लौरी मिठाई खिलाई। प्रियंका पर मिठाई के स्वाद का इतना असर हुआ कि उन्होंने कहा कि वाह मजा आ गया। बाद में बसंती देवी ने ममतावश जब प्रियंका के मुंह पर लगी मलाई को पोंछने के लिए हाथ बढ़ाया, तो प्रियंका ने भी बेहद स्नेह से मुंह साफ कराया। इस पर बसंती देवी गदगद हो गईं उन्होंने कहा कि देश की इतनी बड़ी नेता का इतना अपनापन पाकर मैं धन्य हो गई। मैंने जरूर कुछ अच्छे कर्म किए होंगे पहले जन्म में, जो मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रियंका गांधी पंचगंगा घाट पर बुलाए गए 48 लोगों से संवाद कर रही हैं। प्रियंका के साथ इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और राजीव शुक्ला भी मौजूद हैं।
वाराणसी के पंचगंगा घाट पर लोगों से संवाद कर रहीं प्रियंका गांधी