देहरादून। सिविल जज सी0डि0 सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून नेहा कुशवाहा ने अवगत कराया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एसजीआरआर इण्टर कालेज सहसपुर देहरादून में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न कानूनी विषयों पर आम जनता को विधिकरूप से जागरूक किया गया विशेषकर गरीबी उन्नमूलन योजनाओ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में पोक्सो एक्ट एवं एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं की जानकारी दी गयी। र्काक्रम में बाल अधिकार एवं शिक्षा का अधिकार घरेलू हिंसा संरक्षण, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर कानूनी ज्ञान माला पुस्तिकाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नेहा कुशवाहा देहरादून एवं पराविधिक कार्यकर्ता पुष्पा लिम्बु द्वारा सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तिकाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
विधिक रूप से जागरूक किया गया
• Bhaskara Nand Barmola